Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Carries Mother Bier as Last Journey of Savitri Devi Begins from Panchur Village for Haridwar

मां की अंतिम विदाई में रो पड़े सीएम योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

Sat, 21 Nov 2026 09:12 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, यमकेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, यमकेश्वर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 21 Nov 2026 09:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह रो पड़े।

विज्ञापन
CM Yogi Carries Mother Bier as Last Journey of Savitri Devi Begins from Panchur Village for Haridwar
CM Yogi - फोटो : ani

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अपने घर से माता सावित्री देवी की अर्थी लेकर योगी आदित्यनाथ निकल गए हैं। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। 89 वर्षीय सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली थी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज बीच हरिद्वार के चंडी घाट पर किए जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।


Trending Videos

सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। पिछले तीन वर्षों से अधिक परेशानी होने के कारण उन्हें एक बार एम्स ऋषिकेश में और एक बार जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। योगी बीती 7 मई को पंचूर गांव पहुंचे थे और 8 मई को वापस चले गए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी मां से अंतिम बार मुलाकात की थी। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर किया जाएगा, यही पंचूर गांव का पैतृक घाट है।

सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही पंचूर गांव में नाते-रिश्तेदार उमड़ने लगे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पसर गई। वहीं, शाम को योगी भी गांव पहुंच गए। उन्होंने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। भावुक स्थिति में उन्होंने परिजनों से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, योगी अंतिम संस्कार के बाद ही लौटेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है। इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था। उस समय कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों और मुख्यमंत्री के दायित्वों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई।



अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ वापसी

मां के अंतिम संस्कार और संबंधित रस्मों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके परिजनों के साथ हैं।

बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed