Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahila Morcha to prepare with 403 vistaraks for UP elections 2027

यूपी चुनाव 2027: महिला मोर्चा 403 विस्तारकों संग तैयारी में जुटेगा, घर-घर जाकर महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

Sat, 21 Nov 2026 08:34 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 08:34 AM IST
सार

भाजपा महिला मोर्चा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आठ राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारकों को प्रवास पर भेजेगा। लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन विस्तारकों को घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन
Mahila Morcha to prepare with 403 vistaraks for UP elections 2027
भाजपा महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यूपी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में महिला विस्तारकों को प्रवास कराकर चुनावी तैयारियों को गति देगा। शुक्रवार को विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेश प्रवासी कार्यशाला में आठ राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


बैठक में महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन


कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने विस्तारकों का मार्गदर्शन किया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने भी संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद तावड़े ने कहा कि महिला विस्तारक घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। महिलाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करनी है। पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव संगठन की सामूहिक शक्ति, जनविश्वास और जनसंपर्क का अभियान है, जिसमें महिला शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

महिला शक्ति बनेगी विजय का आधार

केशव प्रसाद मौर्य ने मातृशक्ति को पार्टी की विचारधारा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में मां, बहन और बेटियां सुरक्षित हैं। मेधा कुलकर्णी ने महिला मोर्चा को संगठन की मजबूत कड़ी बताया। रूप चौधरी ने पार्टी की नीतियों और विकास संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा सरोज कुशवाहा ने महिला शक्ति के संकल्प को भाजपा की विजय का आधार बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed