फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : शाहजहांपुर के व्यापारी ने बताया क्यों बढ़ रही है महंगाई? चाय पर चर्चा में लोगों ने चुनावी मुद्दे भी बताए

Wed, 17 Nov 2021 09:43 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 17 Nov 2021 09:43 AM IST
सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज शाहजहांपुर पहुंचा। धार्मिक महत्व रखने वाले इस छोटे जिले की राजनीतिक चर्चाएं पूरे प्रदेश में होती हैं। ऐसे में इस बार शाहजहांपुर के लोग विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं? लोगों के मुद्दे क्या होंगे? चाय पर चर्चा के दौरान हमने ये जानने की कोशिश की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
उत्तरप्रदेश चुनाव 2022, शाहजहांपुर : चाय पर चुनावी चर्चा करते हुए आम लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज शाहजहांपुर पहुंचा। धार्मिक महत्व रखने वाले इस छोटे जिले की राजनीतिक चर्चाएं पूरे प्रदेश में होती हैं। ऐसे में इस बार शाहजहांपुर के लोग विधानसभा चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं? लोगों के मुद्दे क्या होंगे? चाय पर चर्चा के दौरान हमने ये जानने की कोशिश की। 
विज्ञापन


धार्मिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध शाहजहांपुर के लोगों ने चाय पर चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी। बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव के क्या मुद्दे होंगे? महंगाई, रोजगार, विकास, स्वच्छता कई मुद्दों के बारे में बताया। पहले की सरकारों से अब की सरकार की तुलना की। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर क्या बोले लोग ?

UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
उत्तरप्रदेश चुनाव 2022, शाहजहांपुर : चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए आम लोग। - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर साइकलिंग क्लब के सदस्य सुमित प्रसाद ने कहा कि मौजूदा सरकार ने काफी काम किए हैं। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। आज अपराधियों में पुलिस का खौफ रहता है। अधिवक्ता राकेश मिश्रा और अजय गुप्ता ने सुमित के बयान को खारिज कर दिया। दोनों ने कहा का मौजूदा सरकार में कानून राज के नाम पर जंगलराज कायम है। अजय गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था अभी भी कमजोर है। दिवाली पर मारपीट हुई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

व्यापारी सचिन बाथा ने कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। कहा कि पहले के मुकाबले काफी हद तक क्राइम कंट्रोल हुआ है। पहले व्यापारी खौफ में रहता था। दिन दहाड़े लूट, छिनैती जैसी घटनाएं होती थी। व्यापारियों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। आज ये सब खत्म हो गया है। व्यापारी सुनील कुमार गुप्ता ने भी कहा कि चेन स्नेचिंग, लूट, छिनैती व अन्य अपराध में काफी कमी आई है। 

विकास कार्यों पर क्या है राय ?

UP Assembly Election 2022 Shahjahanpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
उत्तरप्रदेश चुनाव 2022, शाहजहांपुर : चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए आम लोग। - फोटो : अमर उजाला
विशाल पांडेय ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी बेहतर काम हुआ है। साफ-सफाई जबरदस्त हुई है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। चौराहे सुंदर हो रहे हैं। वोट देते समय हमें राष्ट्र की सुरक्षा का भी ख्याल रखना होगा। 

सुमित प्रसाद ने कहा कि पहले के मुकाबले सड़कें बेहतर हुई हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी हुई है। कई विकास कार्य हुए हैं। सभासद कृष्ण गोपाल ने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था काफी सुधरी है। इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। पहले केवल 250 सफाई कर्मचारी थे, आज 400 से ज्यादा हैं।

चाय बेचने वाले नीरज गुप्ता ने कहा कि शाहजहांपुर में सब सही चल रहा है। सड़कें ठीक हुई हैं। पहले से अच्छा काम हुआ है। एक अन्य नीरज कुमार ने कहा कि शाहजहांपुर में बहुत अच्छे काम हुए हैं। हम खुश हैं। मजदूरी करने वाले एक युवक ने कहा कि शाहजहांपुर में कंपनियां होनी चाहिए। इससे युवाओं को अच्छी नौकरी मिल जाएगी। 

महंगाई पर रखी बात 

डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता बहुत जागरूक है। वह स्थानीय, राज्य और राष्ट्र की स्थिति देख रही है। बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। सभी सरकारों ने अच्छा काम किया है। अभी मतदाता ये तय नहीं कर पाया है कि किसे वोट देना है। 

तेजवीर गुप्ता ने कहा कि पहले के मुकाबले बदलाव हुए हैं। हर किसी की मानसिकता बदली है। अगर रोजाना की दिक्कतों को सरकार दूर करे तो बेहतर होगा। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकार को काम करना चाहिए। 

कारोबारी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि कारोबार कमजोर हुआ है। सरकार को इसपे ध्यान देना चाहिए। डॉ. विकास खुराना ने कहा कि महंगाई एक बड़ा मुद्दा है। देश में समरसता भी प्रभावित हुई है। नोटबंदी के चलते कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। सबरजीत सिंह ने कहा कि महंगाई बढ़ गई है। 

हालांकि अन्य कारोबारी राजीव बग्गा ने इसके उलट बयान दिया। कहा कि व्यापारियों का काम पहले से बेहतर हुआ है। महंगाई लोगों को इसलिए लग रही है क्योंकि अब टैक्च चोरी खत्म हो गई है। लोगों को टैक्स देना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed