फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man beaten, surrounded again on complaint to police

Unnao News: युवक को पीटा, पुलिस से शिकायत पर फिर घेरा, सिर फोड़ा

Mon, 06 Mar 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 06 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten, surrounded again on complaint to police
उन्नाव। मगरवारा गांव में एक युवक से पड़ोस में रहने वाले दुकानदार और उसके साथियों ने मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया। पुलिस से शिकायत करने की खुन्नस में आरोपियों दूसरे दिन फिर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के श्रीमऊ गड़िया खेड़ा निवासी अंकित पाठक, सदर कोतवाली के मगरवारा में नरेंद्र सिंह के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह मरहला चौराहा के पास एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाला पिंटू नशे में गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने अंंकित से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पीआरवी ने दोनों पक्षों को समझाकर सुलह-समझौता करा दिया। शनिवार शाम को अंकित फैक्टरी से घर लौट रहा था। मकान के सामने पहुंचा था तभी पड़ोसी पिंटू ने पुलिस से शिकायत करने की खुन्नस में अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर मगरवारा चौकी के कार्यवाहक प्रभारी सुभाष पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पिंटू और उसके सात अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट की है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed