{"_id":"6aa30afc471fb0a695013abe","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157396-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अल्ट्रासाउंड नहीं होने का कारण जानने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अल्ट्रासाउंड नहीं होने का कारण जानने पहुंचे विधायक
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। सीएचसी में करीब पांच साल से अल्ट्रासाउंड बंद होने की शिकायत पर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू न होने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ से फोन पर बात की। जल्द व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने विधायक को बताया कि पहले अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध थी लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से जांच नहीं हो पा रही थी। अब सप्ताह में तीन दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है लेकिन मशीन खराब है। तकनीकी टीम ने मशीन ठीक होने में करीब 11 से 12 लाख रुपये का खर्च बताया है। सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखकर बताया जा चुका है।
विधायक ने सीएमओ से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था कराने के लिए कहा। सीएमओ ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने अधीक्षक को भी सीएमओ से मिलकर समस्या दूर कराने को कहा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को सभी उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए और उन्हें अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।