{"_id":"6aa30a4f7a6d4b126f0ab00e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157380-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
फोटो-5- भगवान विष्णु की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के त्रिपुरारपुर गांव स्थित देवीदीन बाबा मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर मटकी फोड़ महोत्सव और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। न्यू बाल गोपाल कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
पूजा अर्चना के बाद ज्योति जलाकर जागरण का शुभारंभ हुआ। हितेश दीवाना ने गणेश वंदना के बाद ‘हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं’ गाकर भजनों का सिलसिला शुरू किया। अंकिता चंचल ने ‘आ जा मां मुझे तेरी जरूरत है’ और शालू शर्मा ने ‘जागरण की रात है, मैया जी साथ है’ भजन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कलाकारों ने भगवान विष्णु, महाकाल, महाबली हनुमान, गणेश, राधा-कृष्ण, फूलों की होली और शिव-पार्वती की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला व जिला सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
रागिनी सिंह किन्नर, अजय द्विवेदी, कार्तिकेय दीक्षित, अमरनाथ यादव पूर्व प्रधान, संजय त्रिपाठी, बृजेश कोटेदार, दीपक सविता, पीयूष पटेल और उमेश द्विवेदी आदि लोग भी मौजूद रहे।