{"_id":"60f9a44f8ebc3e7359165524","slug":"woman-killed-husband-in-unnao-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: दोस्त के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, घर की कोठरी में मिला शव, पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: दोस्त के साथ मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, घर की कोठरी में मिला शव, पत्नी गिरफ्तार
Thu, 22 Jul 2021 10:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:35 PM IST
सार
आरोप है कि सोनी ने पति को पहले भी कई बार जहर देकर मारने का प्रयास किया। बुधवार शाम मजदूरी करके संतकुमार घर पहुंचा। रात आठ बजे सोनी शौच जाने की बात कह खेत चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने पति पर पहले वजनी चीज से हमला कर घायल किया। इसके बाद गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस को कोठरी में शव के पास ही टूटी चूड़ियां मिली। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलिहई गांव निवासी संतकुमार लोधी (45) मजदूरी कर परिवार चलाता था। गुरुवार सुबह उसका शव घर में पीछे की कोठरी में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी जबान निकली हुई थी।
आंख के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें थीं। मृतक के बड़े भाई कृष्णकुमार लोधी ने पुलिस को बताया कि संतकुमार की पत्नी सोनी की एक अन्य युवक से नजदीकी थी। संतकुमार लगातार इसका विरोध करता था।
विज्ञापन
आरोप है कि सोनी ने पति को पहले भी कई बार जहर देकर मारने का प्रयास किया। बुधवार शाम मजदूरी करके संतकुमार घर पहुंचा। रात आठ बजे सोनी शौच जाने की बात कह खेत चली गई। दो घंटे बाद घर लौटने पर संतकुमार ने उसे फटकार लगाई।

इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। तहरीर के अनुसार सोनी अपने दोनों बच्चों अंशिका (12) व निखिल (8) को खाना खिलाकर छत पर चली गई। देर रात वह नीचे उतरी और पीछे कोठरी में सोए पति पर धारदार हथियार से वारकर बेहोश किया। फिर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी।
सीओ एके राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर सोनी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट व गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
बच्चों का रोकर बुरा हाल
पिता संतकुमार की मौत से बेटी अंशिका व निखिल का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों बच्चों से भी पूछताछ की पर उन्होंने घटना की जानकारी से खुद को अनजान बताया। सोनी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। संतकुमार की मौत से घर में कोहराम मचा है।