फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Vehicles will speed on Ganga Expressway from January

Unnao News: जनवरी से गंगा एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Sun, 02 Jun 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will speed on Ganga Expressway from January
उन्नाव। अगले साल प्रयागराज में होने वाले कुंभ को देखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी हो रहा है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि जनवरी से एक्सप्रेसवे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। प्रयागराज तक की 211 किलोमीटर की दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरी होगी।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे जिले की छह तहसीलों के 76 गांवों से होकर निकल रहा है। जनपद में इसकी लंबाई 83 किलोमीटर के आसपास है। एक्सप्रेसवे के लिए जिले में 1314 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। प्रदेश सरकार ने कार्यदायी संस्था को तेजी से निर्माण पूरा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

निर्देश हैं कि इसे अगले साल जनवरी में प्रयागराज में होने वाले कुंभ से पहले इसे तैयार कर दिया जाए। जिससे वाहन इसी एक्सप्रेसवे के माध्यम से प्रयागराज पहुंच सकें। इसी कारण संस्था ने तेजी से काम पूरा कराना शुरू कर दिया है। मिट्टी भरान के साथ अंडरपास व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----

26 अंडरपास का निर्माण पूरा, दो फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में
एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट पर 26 अंडरपास बनने थे। कार्यदायी संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर का दावा है कि सभी अंडरपास बन चुके हैं। बाद में कुछ जगहों पर ग्रामीणों की मांग पर पांच से छह स्थानों पर और अंडररास बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। इसमें अलगनगढ़ में ग्रामीणों द्वारा की गई अंडरपास की मांग को मान लिया गया है। जबकि सफीपुर के मत्तूखेड़ा मजरा रहीमाबाद में किसानों द्वारा अंडरपास की मांग पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर अभी कोई निर्णय नहीं निकल सका है। वहीं, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बसीरतगंज व एलीवेटेड कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नेवरना में एक-एक फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसका काम भी 60 फीसदी पूरा होने की बात कही जा रही है।



गंगा एक्सप्रेसवे एक नजर में---

- मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे। दोनों तरफ के लेन की चौड़ाई लगभग 130 मीटर।

- जनपद में लंबाई 83 किलोमीटर, कुल गांव 76, 1314 हेक्टेयर जमीन का हुआ है अधिग्रहण।

- पुरवा के 4, बांगरमऊ के 11, बीघापुर (पाटन) 19, हसनगंज के 7, सदर के 15 और सफीपुर के 20 गांव शामिल।

- जंक्शन: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक में पहला और नेवरना में बनेगा दूसरा जंक्शन।

- छह लेन का होगा एक्सप्रेसवे, भविष्य में आठ लेन करने का प्रस्ताव, ऊंचाई 8 से 10 मीटर।


कोट----------
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण जनवरी 2025 से पहले पूरा करना है। काफी काम पूरा हो गया है। पूर्व में प्रस्तावित अंडरपास बन गए हैं। नए अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।दो फ्लाईओवरों का काम भी तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। कुंभ से पहले इसके चालू होने की उम्मीद है।
- बलराम सिंह, प्रोजेक्ट अधिकारी, पटेल इंफ्रास्ट्रक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed