फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UP: Unidentified vehicle collides with car in Unnao, two brothers died

यूपी: सड़क हादसे में युवक और फुफेरे भाई की मौत, कार से घूमने निकले थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Fri, 22 Jan 2021 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 Jan 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
UP: Unidentified vehicle collides with car in Unnao, two brothers died
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
उन्नाव के हसनगंज में युवक व उसके फुफेरे भाई की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। नई सराय निवासी सौरभ (20) पुत्र जगदीश की एक साल की भतीजी अंशी का गुरुवार को जन्म दिन था।
विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए सौरभ का फुफेरा भाई लखनऊ के ठाकुरगंज के हैदरगंज निवासी राहुल (22) पुत्र बद्री प्रसाद कार से पहुंचा था। बर्थ-डे पार्टी के बाद गुरुवार रात 11 बजे सौरभ व राहुल कार से घूमने के लिए निकले। रात 12 बजे दोनाें मोहान की ओर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव के बाहर कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनाें को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। उसका फुफेरा भाई ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़कर घर पर ही था। सौरभ दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत से मां विमला और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राहुल की मौत से मां राजरानी बेसुध हो गई। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सुभाष शव देख बेहाल हो गया। सौरभ की भाजपा में सक्रियता होने से क्षेत्रीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed