{"_id":"6acd44d135c53a74ab0f31e7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159366-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हादसे में घायल बर्तन व्यापारी ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हादसे में घायल बर्तन व्यापारी ने दम तोड़ा
विज्ञापन
ज्ञान सिंह पटेल (फाइल फोटो)
- फोटो : Archive
बीघापुर। सड़क हादसे में घायल सराय पंसरियां गांव निवासी बर्तन व्यापारी ज्ञानसिंह पटेल की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आठ अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल हो गए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय पंसरिया निवासी बर्तन व्यापारी ज्ञान सिंह पटेल (60) आठ अक्तूबर को बाइक से उन्नाव जा रहे थे। अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव के पास के छुट्टा मवेशी से टकरा जाने से बाइक सहित सड़क पर गिर गए थे। सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर थी। परिजन कानपुर हैलट में इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह 10 बजे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से बेटा शशांक, बेटी पूजा और पत्नी राजवती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
19 नवंबर को बेटे की तय है शादी
पत्नी राजवती ने बताया कि बेटे शशांक का 19 नवंबर को विवाह तय है। बरात की तैयारियां चल रही थीं। पति की मौत से सब बिखर गया। अब शादी होगी या तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। अभी यह तय नहीं हो पाया है। ज्ञान सिंह पटेल व्यवसाय के साथ-साथ रामलीला और परशुरामी के मंचों पर रावण का किरदार निभाते थे। उनके निधन की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई, महानंद शुक्ला, डॉ अवधेश वर्मा, डॉ. विनय पटेल, आलोक वर्मा, कमलापति इंटर कॉलेज के प्रबंधक एसी बाजपेई और कुलदीप अग्निहोत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जीवंत अभिनय करने वाले अमूल्य व्यक्तित्व का निधन क्षेत्र की अपूर्णनीय क्षति है।