{"_id":"6acd44f377a7afef8f0b3a74","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159380-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से मारपीट
विज्ञापन
अचलगंज। बकायेदारों के कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के बदलीखेड़ा में सोमवार दोपहर जेई श्रवण कुमार कर्मचारियों के साथ बकाया बिल और मीटर की जांच करने गए थे। जेई ने बताया कि गांव के राजेंद्र सिंह का 4700 रुपये बिल बकाया था। घर पर उसकी पत्नी मनोज देवी थीं। बिल न जमा करने पर जब कनेक्शन काटने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। सूचना पर राजेंद्र सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। देखते-ही-देखते मारपीट होने लगी।
ग्रामीणों ने जेई पर अभद्रता का आरोप लगा गाली-गलौज की। गांव के ही सुरेंद्र ने बताया कि उनका 3200 रुपये, मंगली का 4100 और रामकिशोर का 4300 रुपये बिजली का बिल बकाया बताकर उनके भी कनेक्शन कटने थे लेकिन मारपीट हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कभी मीटर रीडिंग नहीं की जा रही है। बड़े बकायेदारों से वसूली नहीं करते। विरोध पर बिजली कर्मी खुद मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन
मनोज देवी का कहना है कि पति के न होने पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने बदसलूकी की। जेई ने दंपती के खिलाफ तहरीर दी, बताया कि मारपीट में संविदा कर्मी महेंद्र को चोटें आईं। सरकारी काम में बाधा डाला। थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।