{"_id":"6acd449a8f70a993e60e9199","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159397-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
काजल (फाइल फोटो)
- फोटो : Archive
सोनिक। दरोगाखेड़ा गांव में किशोरी का शव कमरे की छत में लगे छल्ले में साड़ी के फॉल से लटका मिला। सोमवार सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके हैं।
दही थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा गांव निवासी काजल (15) पुत्री श्यामलाल रविवार की रात खाना खाने के बाद घर के कमरे में सोने चली गई। परिजन भी अपने-अपने कमरों में सो गए। सोमवार सुबह जब पिता की आंख खुली और बेटी के कमरे में लगी खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव लटक रहा था। यह देखकर वह चीख पड़े। मां संगीता सहित अन्य भाई-बहन आ गए। पड़ोसियों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पिता ने बताया कि बेटी ने कक्षा चार के बाद से पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, उन्हें नहीं पता। वह आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की थी। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।