फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Was injured in a dispute over two thousand rupees, died during treatment in Kanpur Hallet

उन्नाव: दो हजार रुपये के विवाद में पिटाई से हुआ था घायल, कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत

Sun, 06 Jun 2021 03:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Jun 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Was injured in a dispute over two thousand rupees, died during treatment in Kanpur Hallet
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार के मजरा गिरवर खेडा निवासी सुशील (33) पुत्र बाबू की हैलट अस्पताल में मौत हो गई। तीन जून को थाना गांव के करीब बीस लोगों ने उसके घर पर मारपीट की थी। मारपीट में परिवार के मनोज, विनोद, बीनू व मां कमला घायल हो गए।
विज्ञापन


पिता बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि थाना गांव निवासीे  मोहम्मद शफीक सलाल ने हमारे यूकेलिप्टस का पेड़ दस हजार रुपये मे खरीदा था। वृहस्पतिवार तीन जून को करीब आठ बजे शफीक अपने करीब बीस साथियों के साथ आठ बाइक व एक कार से आये और पेडों के आठ हजार रुपये दिया।
विज्ञापन


दो हजार रुपये नहीं दे रहा था इसी बात को लेकर मारपीट की। जिसमें परिवार के लोग घायल हो गए थे। शनिवार देर रात सुशील की मौत हो गई। मेरे भाई का बेटा मनोज अभी भी हैलट अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मो सफीक, एकबाल व आफताब पर बलवा मारपीट व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। मौत की सूचना पर गांव में अजगैन थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर व स्वाट टीम की महिला पुलिस बल लगया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed