{"_id":"602972468ebc3ee90f500e29","slug":"unnao-unnao-news-knp6118978101","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय भवन निर्माण में 23 लाख घालमेल का अंदेशा, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय भवन निर्माण में 23 लाख घालमेल का अंदेशा, जांच के आदेश
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ के एक इंटर कालेज में विद्यालय भवन के नाम पर विधायक निधि से लाखों रुपये की गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित की ओर से जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में बांगरमऊ के माढ़ापुर हूसेपुर में संचालित रामवती श्रीराम यादव इंटर कालेज के प्रबंधतंत्र पर विधायक निधि से ली गई धनराशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बताया है कि कालेज प्रबंधन ने विधायक निधि से वर्ष 2017 तक विद्यालय भवन निर्माण के लिए 23.54 लाख रुपये लिए गए। जबकि विद्यालय भवन को देखते हुए फर्जी बिल लगाने की पुष्टि हो रही है। पत्र के जरिए महामंत्री ने जांच कराने की मांग की। पत्र मिलने के बाद सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में डीआरडीए के परियोजना निदेशक व अन्वेषक तकनीकी को शामिल किया है।
सीडीओ ने टीम को निर्देश दिए हैं कि शिक्षण संस्था को पिछले वर्षों में विधायक निधि से दी गई धनराशि के सापेक्ष कराए गए कामों की जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। सीडीओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।