{"_id":"6228e8dd19fde63d330f811a","slug":"unnao-news-unnao-news-knp684770141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीपुर और बांगरमऊ विधानसभा की पहले पूरी होगी गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीपुर और बांगरमऊ विधानसभा की पहले पूरी होगी गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सफीपुर और बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पोलिंग बूथ होने से यहां मतगणना सबसे पहले पूरी होने की संभावना है। वहीं भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बूथ होने के कारण यहां का परिणाम आने में देरी हो सकती है।
प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें गुुरुवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। जिला प्रशासन ने वोटों की गिनती के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम खोलने का काम शुरू होगा। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में 413 और बांगरमऊ में 416 पोलिंगबूथ हैं। यहां कम बूथ होने के कारण इन विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है। फिर मोहान और सदर का नंबर आएगा। यहां पर 418 व 432 बूथ हैं। एक बजे तक परिणाम फाइनल होने की संभावना है।
पुरवा में 474 और भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 503 बूथ हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना छह से सात घंटे में पूरी होने का अनुमान है। मतगणना कक्षों में कैमरे लगाए गए हैं। उनकी मॉनीटरिंग सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी करेंगे।