फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

बोर्ड परीक्षा: 120 केंद्रों पर 72061 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 15 Feb 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पहले बने 121 परीक्षा केंद्रों में आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अब 120 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले बने केंद्रों में मानक विहीन 10 स्कूलों को हटाकर 9 नए स्कूलों को परीक्षा केंद्र में शामिल किया है। इन केंद्रों पर 72061 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 21039 छात्र व 20,023 छात्राएं व इंटरमीडिएट में 16,564 छात्र व 14,435 छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करना है। इसके लिए जिले में 120 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इस बार बनाए गए परीक्षा केंद्राें में 46 सहायता प्राप्त, 9 राजकीय इंटर कॉलेज व 65 वित्तविहीन स्कूलों को शामिल किया गया है। डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा केंद्रों की सूची आने के बाद सेंटरों में कोई कमियां तो नहीं इसके लिए अब जिला स्तरीय कमेटी जांच करेगी। जांच में यह देखा जाएगा कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी व वॉयस रिकॉर्डर सही काम कर रहे हैं या नहीं। छात्रों को बैठने के लिए सीटों के साथ शौचालय व पानी की व्यवस्था दुरुस्त है कि नहीं, इन सब बिंदुओं पर जांच करेगी। यदि किसी सेंटर पर कोई कमी नजर आती है तो सेंटर बदलने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 120 परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। जिन परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी थी उन्हें हटाकर नए स्कूलों को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed