{"_id":"5f0cb4208ebc3e74a76e2034","slug":"unnao-news-unnao-news-knp571028845","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है लेकिन क्षेत्र के किसान कोरोना के साथ ही छुट्टा मवेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन की तमाम कवायदों के बाद भी किसानों को छुट्टा मवेशियों से मुक्ति नहीं मिल पाई।
विकासखंड और नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशी खेतों में घुसकर मक्का, अरहर, मूंगफली, धान आदि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं हरी सब्जियों भी बर्बाद हो रही हैं। यही नहीं छुट्टा जानवरों से राजमार्ग और आम सड़क भी अछूती नहीं रह गई है। छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी से सड़क पर चलना जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन इन मवेशियों के झुंड से टकरा कर राहगीर घायल होते रहते हैं। उपजिलाधिकारी बांगरमऊ अक्षत वर्मा ने बताया कि समय समय पर छुट्टा मवेशियों की धरपकड़ होती रहती है। हरदोई जनपद से भी भारी संख्या में छुट्टा मवेशी उन्नाव जिले में प्रवेश कर गए हैं, जल्द ही इन्हें गोशालाओं में पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।