{"_id":"6ad68607b146627b84061bd7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-159874-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिवाली और छठ पूज पर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिवाली और छठ पूज पर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली और इसके बाद छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी हो रही है। उन्नाव जंक्शन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ गई है। दो नवंबर तक पुष्पक एक्सप्रेस में वेटिंग 195 तक पहुंच गई है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। यह वेटिंग पूरे बुकिंग रूट की है।
उन्नाव आने और यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों की अलग संख्या उपलब्ध नहीं है। उन्नाव जंक्शन से कई लंबी दूरी की ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें पुष्पक एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। त्योहारों के अवसर पर दिल्ली, मुंबई और बिहार समेत अन्य राज्यों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इस कारण इन ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है।
त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन शुरू किया है। इनमें दिल्ली-दरभंगा-शकूरबस्ती स्पेशल (04406/04405) और जमोई-झाझा-दिल्ली स्पेशल (04410/04409) हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी। अनारक्षित होने के कारण आरक्षित टिकट न होने पर भी यात्री इनमें सफर कर सकेंगे। दोनों ट्रेनों का उन्नाव जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव है। ये ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार) चलेंगी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने बताया कि किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, हेल्पलाइन नंबर 139 या स्टेशन के पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के समय और ठहराव की जानकारी जरूर कर लें।