फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hydraulic trolley of a moving tractor suddenly lifts; devotees fall onto the road—one child killed, 13 injured

उन्नाव: चलते ट्रैक्टर की अचानक उठी हाइड्रोलिक ट्रॉली, सड़क पर गिरे श्रद्धालु, मासूम की मौत, 13 घायल

Tue, 20 Oct 2026 08:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 20 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Hydraulic trolley of a moving tractor suddenly lifts; devotees fall onto the road—one child killed, 13 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की हाइड्रोलिक अचानक उठने से बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रॉली ऊपर उठने से उसमें सवार महिलाएं और बच्चियां सड़क पर गिर गईं। हादसे में चार साल की मासूम आरोही की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला और किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मौरावां थाना के श्यानपुर गांव में ग्रामीणों ने पहली बार सार्वजनिक रूप से चंदा जुटाकर 11 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। दशहरा पर प्रतिमा विसर्जन के लिए आठ ट्रैक्टर और दो डीजे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था भवरेश्वर स्थित सई नदी जा रहा था। मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर असोहा थानाक्षेत्र के सरवन गांव के मोड़ के पास अचानक एक ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक ट्रॉली ऊपर उठ गई। इससे ट्रॉली में सवार श्यानपुर और पड़ोसी गांव रामपुर की महिलाएं व बच्चियां सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मासूम आरोही को मृत घोषित कर दिया। घायल मनीषा (16) और शोभा देवी (35) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

चार दिन पहले बुआ के घर आई थी आरोही, विसर्जन यात्रा में चली गई जान
हादसे में जान गंवाने वाली आरोही (4) बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मल्लपुर गांव निवासी जयकुमार की बेटी थी। वह 16 अक्तूबर को अपनी बुआ बिंदेश्वरी के घर श्यानपुर आई थी। मंगलवार को बुआ के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल हुई थी। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मां संगीता, बहन आराध्या और अर्पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरोही चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

इन घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज
हादसे में घायल बिंदेश्वरी (40), आंचल (14), सुमित्रा (20), सुनीता (20), सोमा (35), ममता (23), रामरानी (60), धर्मावती (40), शांति देवी (55), मीरा (60) और सुमाना (45) का सौ बेड अस्पताल और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


पहली बार गांव में सजी थी दुर्गा प्रतिमा, हादसे से मातम
श्यानपुर गांव में पहली बार ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चंदा जुटाकर दुर्गा पूजा का आयोजन किया था। प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। उत्साह के बीच हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed