{"_id":"6ad6866ce60301fd36052ee5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159901-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
भाई की मौत पर बिलखती बहन पिंकी। संवाद
सफीपुर। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की माैत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वह हेलमेट नही लगाए था।
माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर गांव निवासी दीपक (25) पुत्र मिश्रीलाल सोमवार शाम बाइक से कोतवाली क्षेत्र के गांव जमलदीपुर से घर लौट रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर अटवा गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दीपक और दूसरी बाइक सवार माखी के ही बाबाखेड़ा गांव निवासी शुभम (22) पुत्र अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। शुभम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक की बहन पिंकी ने बताया कि भाई दीपक दो भाइयों में बड़ा था। वह बोलेरो चलाता था। डीजल लेने के लिए जमलदीपुर स्थित पेट्रोल पंप गया था, वहीं से लौट रहा था। छोटा भाई अमन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बेटे की मौत से मां शांति देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है।