फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जिले में 92 मतदान स्थल घटे, चार मतदान केंद्र भी कम हुए

Tue, 20 Oct 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के संभाजन (पुनर्निर्धारण) के बाद प्रशासन ने नई सूची जारी की है। इसमें 92 मतदान स्थल और चार मतदान केंद्र कम किए गए हैं। अब जिले में 1679 मतदान केंद्र और 2648 मतदान स्थल रह गए हैं। सबसे अधिक 48 मतदान स्थल उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र में घटाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के 16 अक्तूबर के निर्देश पर मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे पहले जिले में 1683 मतदान केंद्र और 2740 मतदान स्थल थे। अब मतदान केंद्रों की संख्या घटकर 1679 और मतदान स्थलों की संख्या 2648 हो गई है।
विज्ञापन

इनमें बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में चार मतदान केंद्र और चार मतदान स्थल कम हुए हैं। सफीपुर में मतदान केंद्रों की संख्या यथावत है, जबकि एक मतदान स्थल कम हुआ है। मोहान में एक मतदान केंद्र और नौ मतदान स्थल घटे हैं। सदर क्षेत्र में दो मतदान केंद्र और 48 मतदान स्थल कम किए गए हैं। भगवंतनगर में मतदान केंद्र की संख्या में कोई बदलाव नहीं है, जबकि यहां आठ मतदान स्थल कम हुए हैं। पुरवा में तीन मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं, लेकिन 22 मतदान स्थल घटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि नई सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजनीतिक दल और आम नागरिक 26 अक्तूबर तक आपत्तियां और सुझाव भी दे सकते हैं।
--
विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र-पहले- अब-कम हुए
बांगरमऊ-427- 423-4
सफीपुर-417-416-1
मोहान-425-416-9
उन्नाव-458-410-48
भगवंतनगर-517-509-8
पुरवा-496-474-22
कुल-2740-2648-92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed