{"_id":"6ad686b8d7ebbdb70501cc1b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159883-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
महिला की मौत मामले में बड़ा चौराहे पर जाम लगाए परिजनों को समझाते सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद
उन्नाव/चकलंवशी। माखी के बलारदेव मोहल्ला में 25 वर्षीय प्रीति का शव सोमवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालियों से मारपीट भी की, जिससे उन्हें वहां से भागना पड़ा। इसके बाद परिजन शव को ई-रिक्शा में रखकर शहर के मुख्य मार्ग स्थित छोटा चौराहा पर ले गए और जाम लगा दिया।
सूचना मिलने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता और सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रीति के पति राजकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इससे आधे घंटे तक प्रभावित यातायात बहाल हो सका।
प्रीति के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले बाइक और रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को पीटते थे और सोमवार रात भी विवाद हुआ था। हत्या के आरोप के कारण दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें बिछिया सीएचसी के डॉ. मुशीर अहमद और गौरियाकला पीएचसी के डॉ. बीके सिंह शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की बायीं आंख के पास और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जाम लगाने वाले परिजनों को समझाया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात सामने आई है। पति राजकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना के समय पति राजकुमार घर पर नहीं था। सास चंदावती और बहू प्रीति ही घर पर थीं।
जीजा से बात करने पर होता था विवाद
प्रीति के पति राजकुमार ने 17 अक्तूबर को पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था कि पत्नी अक्सर मोबाइल पर बात किया करती है। जब मोबाइल देखा गया तो वह जीजा से बात करती थी। इस पर पत्नी के मायके वालों को बुलाया गया था लेकिन वह आने को तैयार नहीं थे। यह भी बताया कि शादी के चार साल हुए हैं और पत्नी पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी लेकिन घर पर सभी के होने से बचा लिया जाता था।