फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

हरी सब्जियों के दाम चढ़े

Tue, 14 Jul 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुराबाद कस्बे में सब्जी विक्रेता। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बरसात का मौसम शुरू होते ही हरी सब्जियां दागी हो गई हैं। दागी हो जाने से हरी सब्जियों की आमद काफ ी कम होने से दामों में भारी उछाल आ गया है। सब्जियों के राजा आलू के भाव भी आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण हरी सब्जियां की डोर-टू-डोर आपूर्ति की जा रही थी। जिनके शुल्क प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए थे लेकिन धीरे-धीरे यह आपूर्ति बंद हो गई। उस समय हरी सब्जियाें में कद्दू, करेला, भिंडी, तरोई मात्र 5 रुपये प्रति किलो के दामों में बिकने लगी थी। लौकी तो 2 से 3 रुपये में बिक रही थीं। टमाटर 10 रुपये के आसपास बिक रहा था। इधर, बरसात का मौसम आरंभ होते ही ये हरी सब्जियां दागी हो गई हैं। दागी हो जाने के कारण हरी सब्जियों का टोटा हो गया है और मंडी में इनकी आमद काफ ी कम हो गई है। जिससे ये हरी सब्जियां दो से तीन गुना दामों में बिक रही हैं। यहां तक कि आलू का भाव भी काफ ी बढ़ गया है। मौजूदा समय में 30 रुपये प्रति किग्रा के दामों में आलू बिक रही है। टमाटर तो इतना लाल हो गया है कि उसकी कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलो के दाम पर पहुंच गई है। हरी सब्जियों का टोटा होने पर आम लोग सस्ते आलू से किसी प्रकार काम चला लेते थे लेकिन उसके भी दाम बढ़ जाने से अब आम लोगों की थाली से हरी सब्जियां दूर होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed