{"_id":"6b00a1ceb9a9754c9c025dfe","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-161668-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु को पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु को पूजा
विज्ञापन
घर में तुलसी पूजन करती महिला। स्रोत: स्वयं
- फोटो : Samvad
उन्नाव। देवोत्थानी एकादशी पर शुक्रवार को लोगों ने घरों में भगवान विष्णु का पूजन-अर्चन किया गया। मान्यता के अनुसार चार माह की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने पर घरों में चौक बनाकर पूजा की गई। भगवान को मिष्ठान, गन्ना, सिंघाड़ा, मूली, गाजर, केला, गट्टा और शकरकंद का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु को आग तपाकर रजाई ओढ़ाई। घरों में तुलसी माता का पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई। महिलाओं ने तुलसी और शालिग्राम विवाह का पूजन किया। साथ ही तुलसी माता को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। देवोत्थानी एकादशी पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भोर पहर से ही लोग गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। पूजन में गन्ना का महत्व होने से आज एक गन्ना 20 से 25 रुपये में बिका। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन किया। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद शुक्रवार से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हुआ।
--
फोटो-36- खाटू श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। संवाद
खाटू श्याम जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु
उन्नाव। देवोत्थानी एकादशी और खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया। पूरे दिन मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा। (संवाद)