बीघापुर। नगर पंचायत स्थित मां संदोही दरबार में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा सेतु अभियान के तहत बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें कलाकारों ने नमो सेवा अनकही कहानियों पर नाटक का मंचन किया।
उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग से आए योगेश कुमार की टीम के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की। इसमें लातूर भूकंप, सर्जिकल स्ट्राइक, स्वदेशी रॉकेट, कोविड वैक्सीन, चेनाब नदी पर पुल निर्माण जैसी उपलब्धियाें पर नाटक का मंचन हुआ। विधायक आशुतोष शुक्ल, पूर्व महामंत्री आशीष अटल, योगेश मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, ईओ संदीप कुमार, रजन्ना मिश्र, संजय शुक्ला, बंसीलाल लोधी, सुधीर श्रीवास्तव, गोविंद नारायण शुक्ला भी मौजूद रहे। (संवाद)