{"_id":"6ab6d245a9debc8c500c998c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-158374-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाढ़ प्रभावित लोगों पर बारिश की दोहरी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाढ़ प्रभावित लोगों पर बारिश की दोहरी मार
विज्ञापन
देवरिया गांव में घर के पास लगा बाढ़ का पानी। संवाद
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी की बाढ़ के पानी से घिरे गांवों के लोगों की परेशानी बृहस्पतिवार की रात से हो रही बारिश ने बढ़ा दी है। बाढ़ के साथ बारिश की दोहरी मार से इन गांवों के लोग घरों में कैद होने को विवश हैं।
कल्याणी नदी उफनाने से तराई इलाके बेहटाकच्छ, शिवलाल पुरवा, लोनारी, कुशराजपुर, भिलोई, बाजीपुरवा, इच्छापुरवा, देवरिया, पकरियापुरवा, कछियनपुरवा, तकिया, लहरापुर, छोट्टापुरवा, चिंगरपुरवा और ककरियापुरवा सहित 19 गांव जलमग्न हो गए हैं। इन गांवों के आसपास की करीब 100 बीघा मक्का की फसल जलमग्न होकर सड़ चुकी है। करीब 300 बीघा धान की फसल पर भी पानी भरा होने से खतरा मंडरा रहा है।
बाढ़ के पानी से परेशान इन गांव वासियों की समस्याएं बृहस्पतिवार रात से हो रही लगातार बारिश ने और बढ़ा दी है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, अनिल अग्निहोत्री, सोनू सिंह चंदेल, अजय कुमार, ब्रह्मदेव यादव, श्रवण कुमार यादव, मुन्नू सिंह, चंद्र पाल, गुमानी, जितेंद्र यादव, रामकुमार और रामनरेश ने बताया कि बाढ़ का पानी घटना शुरू हुआ था कि बारिश के पानी ने समस्या और बढ़ा दी। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या मवेशियों को सुरक्षित रखने में आ रही है।
विज्ञापन
एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि मौसम साफ रहा तो शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर समस्याग्रस्त ग्रामीणों को यथासंभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)