{"_id":"6ab03627dff60fda060fab59","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157995-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नौ साल संविदा पर काम के बाद मिली सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नौ साल संविदा पर काम के बाद मिली सरकारी नौकरी
विज्ञापन
एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर चयनित रोहित कुमार दीक्षित। स्रोत: स्वयं
मौरावां। हिलौली के मोहल्ला केशी निवासी बचान दीक्षित के बेटे रोहित कुमार दीक्षित का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में एक्सरे टेक्नीशियन के पद हुआ है। शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया।
रोहित ने सफलता का श्रेय किसान पिता बचान दीक्षित व गृहणी मां कुसवा देवी के साथ गुरुजनों को दिया है। रोहित ने बताया कि बायोलॉजी से बीएससी करने के बाद पैरामेडिकल का कोर्स किया था। इसके बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 से संविदा कर्मचारी के रूप में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। नौ साल बाद सरकारी एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति को वह जीवन का सबसे खास पल बताते हैं। रोहित के चयन पर परिजनों, संबंधियों व मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।
इंसेट-1
इनका भी हुआ है चयन
एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में जिले के 13 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में बांगरमऊ के अमन पटेल, साहुल पटेल, आदर्श कुमार पटेल, महेश कुमार, सफीपुर के मत्स्येंद्र कुमार, बलदेवखेड़ा के सुशील कुमार, मौरावां के मनीष कुमार, सिविल लाइंस के अनुपम, सफीपुर के उमेश कुमार, जुराखनखेड़ा के विवेक तिवारी, मोहान के रविकांत और चमियानी की ट्विंकल पटेल शामिल हैं। शनिवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।