{"_id":"68eff2d7a1da54f1fd090a56","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138643-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राज्याभिषेक होते ही जय श्रीराम से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राज्याभिषेक होते ही जय श्रीराम से गूंजा पंडाल
विज्ञापन
फोटो-3- बीघापुर में लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
- फोटो : shrinagar news
बीघापुर। नगर पंचायत के बाबा गोदावलेश्वर धाम में चल रही रामलीला के अंतिम दिन अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति व राम राज्याभिषेक की लीला का सुंदर मंचन किया गया। राम का राज्याभिषेक होते ही पंडाल जय श्रीराम से गूंज उठा।
कलाकारों ने मंगलवार की लीला में दिखाया कि अंगद रावण की सभा में पहुंचते हैं और कहते है कि, जो मम चरण सकसि सठ टारी, फिरिहि राम सीता मै हारी। कोई अंगद के पैर नहीं उठा सका। इसके बाद वह वापस राम के पास आते हैं। वानर सेना के लंका पर आक्रमण से हाहाकार मच गया। लक्ष्मण और मेघनाथ के बीच घनघोर युद्ध हुआ। इसमें शक्ति का प्रहार लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं।
हनुमान जी सुषेण वैद्य के कहने पर द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। इसके बाद एक-एक कर रावण के सारे योद्धा राम के हाथों मारे जाते हैं। अंत में भगवान राम अहंकारी रावण का अंत करते हैं। इसके बाद राम पुष्पक विमान से सीता लक्ष्मण सहित अयोध्या लौटते हैं। गुरु वशिष्ठ उनका राज्याभिषेक करते हैं। राज्याभिषेक होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। लीला में अमितेश सिंह, निशू शुक्ला, दिनेश साहू, नरेंद्र द्विवेदी, चेयरमैन सुशील कुमार बाकुश, सुधीर बाजपेई, कुलदीप अग्निहोत्री आदि रहे।