{"_id":"6aa5afaf56ebb5d3a20bbba2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157530-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बंद दो अस्पतालों पर नोटिस चस्पा का मांगे अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बंद दो अस्पतालों पर नोटिस चस्पा का मांगे अभिलेख
विज्ञापन
बीघापुर। सीएमओ के निरीक्षण के बाद शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने निजी अस्पतालों की जांच की। एक अस्पताल संचालक को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। बंद मिले दो अस्पतालों पर नोटिस चस्पा कर पंजीकरण के अभिलेख मांगा है।
तहसील क्षेत्र में संचालित अस्पतालों में मानकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज पांडे ने मेडीलाल खेड़ा स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। जांच में अस्पताल का पंजीकरण सही पाया गया। हालांकि साफ-सफाई में कमी देखते हुए उन्होंने संचालक को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ और एसीएमओ के निरीक्षण में मां पीतांबरा और उत्कर्ष हॉस्पिटल बंद मिले थे।
शनिवार को भी दोनों अस्पतालों के गेट बंद मिले। इस पर डॉ. पंकज ने यहां नोटिस चस्पा कर सोमवार तक पंजीकरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार निरीक्षण में अस्पताल बंद मिल रहे हैं, इससे इनका संचालन अवैध रूप से किया जाना प्रतीत होता है। ऐसे में यदि सोमवार तक अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक प्रपत्र कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए गए, तो अस्पताल को अवैध मानते हुए सील कर दिया जाएगा।