{"_id":"6aa5af809abb128d4407e6c2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-157540-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इनरव्हील क्लब ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इनरव्हील क्लब ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान
विज्ञापन
फोटो-37- इनर व्हील क्लब की पदाधिकारियों के साथ सम्मानित हुईं शिक्षिकाएं। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। इनरव्हील क्लब ने राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रीती भारती सहित अन्य शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। क्लब की मंडलाध्यक्ष डॉ. मनीषा बाजपेई मुख्य अतिथि रहीं।
कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में शनिवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रोमा आहूजा और सचिव हरमीत भारती ने मंडलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रीति भारती और दीपशिखा द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र, शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रीति भारती ने बच्चों के शैक्षिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पराली प्रबंधन, बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं के लिए कैंसर मुक्त भारत के तहत सर्वाइकल कैंसर बचाव का अभियान ब्लॉक स्तर पर चलाया। मंडलाध्यक्ष ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में क्लब की सहभागिता का आश्वासन दिया। क्लब की कोषाध्यक्ष कमल भारती, उपाध्यक्ष संघमित्रा कपूर,मंजू, सुरजीत कौर, रानू कपूर, डॉ. रेखा सिंह, गुरप्रीत कौर,अनुपम सिंह, कल्पना, आरती यादव, समता गुप्ता, गरिमा अग्रवाल, कृष्णा,डॉ. रीता, कीर्ति आहूजा, कोमल चावला आदि मौजूद रहीं।