फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जिला अस्पताल और सीएचसी में 24 घंटे मिलेगा इलाज

Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला अस्पताल और सीएचसी में दिवाली पर 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। इसके अलग-अलग दिनों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों को आवास पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में उन्हें तत्काल बुलाया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम नंबर पर मरीज 0515- 2840512 पर कॉल कर सकते हैं। स्वास्थ्य टीम मरीज की समस्या का समाधान करेगी। सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि दिवाली पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित इलाज की सुविधा की गई है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों को आवास पर रुकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट है। दिवाली पर सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। स्टेशन परिसर विशेष निगरानी की जा रही है। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि रात की गश्त बढ़ाई गई है। प्लेटफार्म पर बेवजह मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और संदिग्ध लोगों के बैग भी चेक किए जा रहे हैं। सभी पुलिस कर्मियों के साथ रात में नियमित गश्त की जा रही है। यात्रियों को ट्रेन में बैठने व अन्य किसी तरह की समस्या न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। किसी प्रकार की समस्या होने पर 9454404435 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस पूछताछ के लिए डायल करें टोल फ्री
उन्नाव। दिवाली पर लखनऊ-कानपुर, दिल्ली, पुरवा, मौरावां, भगवंतनगर आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसें भी लगाई गई हैं। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर यात्री बस स्टेशन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 1800 151 पर संपर्क कर सकते हैं, या मोबाइल नंबर 9412230512 संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed