Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: यू डायस पर अपलोड करें बाल वाटिका का डेटा

Tue, 24 Nov 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बरुआ प्राथमिक स्कूल में आयोजित शिक्षक संकुल बैठक में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बोलतीं एसआरजी
नवाबगंज। न्याय पंचायत अजगैन के बरुआ प्राथमिक स्कूल में बीएसए शैलेष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संकुल बैठक हुई। इसमें निपुण आकलन की समीक्षा की गई। शिक्षकों से बाल वाटिका का डेटा प्रेरणा पोर्टल और यू डायस पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षिका श्वेता निगम ने ‘कहानी की घंटी’ नवाचार साझा किया। प्राथमिक स्कूल तोमरनखेड़ा के प्रधान शिक्षक निशान्त ने प्रकृति को गणित से जोड़ने का नवाचार प्रस्तुत किया। बीएसए ने शिक्षकों के इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। आगामी निपुण आकलन के लिए निपुण प्लस एप पर नियमित अभ्यास के निर्देश भी दिए गए। सभी स्कूलों में 13 प्रार्थनाओं और प्रेरणा गीतों के नियमित आयोजन को कहा गया।
विज्ञापन

बीएसए ने होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड भरने और अभिभावकों के साथ साझा करने को कहा। खेल-कूद की गतिविधियों को भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसआरजी डॉ. रचना सिंह और डॉ. मुसर्रत फातिमा ने प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। सही जवाब देने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की गई। नोडल संकुल अब्दुल गफ्फार ने अंत में सभी बिंदुओं को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed