{"_id":"6b00a2027db3a8b023003fd0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161619-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार भाई-बहन घायल
विज्ञापन
घटना स्थल से कुछ दूर पर खड़ा डंपर। संवाद
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में जंगेनगर चौराहे से करीब 200 मीटर दूर शुक्रवार की सुबह डंपर की टक्कर से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में भाई के बायें पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परमनी गांव निवासी अमर सिंह का बेटा पंकज (14) कक्षा नौ और बेटी प्रीती (12) कक्षा छह की छात्रा है। दोनों शुक्रवार की सुबह साइकिल से जंगेनगर सरकारी स्कूल पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान थाना-पावा मार्ग निर्माण के लिए गिट्टी लेकर जा रहे डंपर के चालक ने सड़क किनारे झुके पेड़ से बचने के लिए स्टीयरिंग मोड़ दी। इससे डंपर की टक्कर साइकिल में लग गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बहन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि भाई का इलाज जारी है। आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर कब्जे में है। चालक भाग निकला। उसका पता लगाया जा रहा है।