फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो घंटे के लिए डीएम बनी छात्रा ने तीन शिकायतें निपटाईं

Wed, 14 Oct 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
दो घंटे के लिए डीएम बनी तान्वी तिवारी को अपनी समस्या बताते नानाटीकुर गांव के सुनील कुमार। संवाद - फोटो : 1
उन्नाव। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के छठवें चरण में मंगलवार को नवाबगंज ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा तन्वी को दो घंटे का डीएम बनाया गया। उन्होंने 15 शिकायतें सुनीं और तीन का मौके पर निपटारा किया। इसके साथ ही डीएम के कामकाज को भी समझा। छात्रा ने खूब पढ़ाई कर आईएएस बनने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीना की उपस्थिति में दो घंटे के डीएम बनीं तन्वी ने सदर तहसील के सरोसी गांव निवासी सरोजिनी पत्नी सुशील की समस्या सुनी। पीड़िता ने बताया कि अराजकतत्वों ने उसका घर गिरा दिया। इस पर तन्वी ने उन्हें आवास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश देने के साथ आरोपियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। नानाटीकुर गांव के सुनील कुमार ने पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र लंबित होना बताया। सफीपुर के अटवा मोहाल निवासी प्रेमप्रकाश के ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार की जांच संबंधी शिकायत को सुना। बिरसिंहपुर गांव में गोशाला इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्यों की धनराशि में वित्तीय अनियमितता की शिकायत भी सुनी।
विज्ञापन

तीनों मामलों में सुनवाई करते हुए तत्काल उनका निपटारा करने के आदेश दिए। इसके साथ ही राजस्व विकास पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित 13 शिकायतें सुनीं। उनका जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। तान्वी ने सड़कों की बदहाली पर पीडब्लयूडी विभाग को सही कराने के निर्देश दिए। कहा कि डीएम का कार्य केवल कार्यालय में बैठना नहीं, बल्कि गांव जाकर वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर सही कराना है। कहा कि वह आगे आईएएस बनने के लिए तैयारी करेंगी। इस दौरान बीएसए शैलेष कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-26- छात्रा पल्लवी को बैंक संबंधी जानकारी देते मैनेजर पवन कुमार शुक्ला। संवाद
एक दिन की बैंक मैनेजर बन छात्रा ने समझा कामकाज
पुरवा। गढ़ाकोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा पल्लवी को एक्सपोजर विजिट के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, बेहटा भवानी शाखा का एक दिन का मैनेजर बनाया गया। छात्रा ने बैंक की कार्यप्रणाली, ऋण देने की प्रक्रिया और अन्य बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बैंकिंग व्यवस्था से परिचित कराने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। एक्सपोजर विजिट के दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार शुक्ला और वार्डन कविता तिवारी भी उपस्थित रहीं।

दही पुलिस ने फूल देकर वाहन चालकों को किया जागरूक
सोनिक। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णचंद्र शुक्ला और महिला आरक्षी उपासना यादव सहित अन्य आरक्षियों ने पुरवा मोड़ तिराहे पर लोगों को यातायात संचालन के तरीके बताए। नियमों का पालन न करने वालों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। हिदायत दी कि नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति किया जागरूक
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली की मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित चमरौली जीजीआईसी में छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरूकता रैली भी निकाली। छात्राओं को हाईवे पर सतर्कता बरतने, यातायात नियमों का पालन करने और पैदल चलते समय सुरक्षा के उपाय अपनाने के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम में अपराध निरीक्षक मो. नईम खान, आरक्षी वीरेंद्र चौरसिया, महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा, गुड़िया और कीर्तिरानी शामिल रहीं।


यातायात एवं सुरक्षा पर डिबेट में मोनिका प्रथम
सफीपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत कालिन्द्री बालिका इंटर कॉलेज में यातायात एवं सुरक्षा विषय पर छात्राओं में डिबेट कराई गई। डिबेट में छात्रा मोनिका ने पहला, अंशिका ने दूसरा और अदिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोतवाली चौराहे पर कामाख्या ने उन्नाव-हरदोई व मियागंज मार्ग का आवागमन करा ट्रैफिक नियमों को समझा। सभी स्थान पाई छात्राओं को कोतवाल संदीप मिश्रा ने पुरस्कृत किया। बीईओ शुचि गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जिम्मेदारी की भावना का विकास करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा प्रणालियों के प्रति जागरूक करना था।

दो घंटे के लिए डीएम बनी तान्वी तिवारी को अपनी समस्या बताते नानाटीकुर गांव के सुनील कुमार। संवाद

दो घंटे के लिए डीएम बनी तान्वी तिवारी को अपनी समस्या बताते नानाटीकुर गांव के सुनील कुमार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed