फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हत्यारोपी भाई बोला...पिता ने ही दिलशाद को मारने के लिए उकसाया

Sat, 10 Oct 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हत्यारोपी भाई शहजाद और एजाज। स्रोत: पुलिस
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के खत्रियाना मोहल्ले में दो दिन पहले घर में भाई को तलवार से ताबड़तोड़ सात वार कर मौत के घाट उतारने वाले बड़े और सबसे छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक भाई ने बताया कि पिता ही घटनास्थल पर मार-मार कहकर उकसा रहे थे।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला खत्रियाना में सात अक्तूबर की सुबह घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पिता मुर्तजा मोची ने अपने तीन बेटों शहजाद, इरशाद और एजाज के साथ मिलकर तलवार और डंडे से हमला करके चौथे नंबर के बेटे दिलशाद उर्फ पप्पू की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पिता मुर्तजा और दिव्यांग बेटे इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों में शहजाद और तलवार से हमला करने वाला छोटा भाई एजाज फरार थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों भाइयों को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के नीचे हरदोई-उन्नाव मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में एजाज ने पुलिस को बताया कि दिलशाद बेदखल होने के बाद से उससे शत्रुता मानने लगा था। यदि वह हत्या न करता तो दिलशाद उसकी हत्या कर देता। मारपीट के दौरान पिता ने ही हत्या करने के लिए उकसाया था। मृतक दिलशाद की पत्नी सूफिया बानो दुधमुंहे बच्चे मो. शाद के साथ बेहाल है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे हत्यारोपी सगे भाई शहजाद और एजाज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed