{"_id":"6ac94967e2f7f09d29035129","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159201-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पानी में गिरा केबल, लकड़ी बीन रहे छात्र की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पानी में गिरा केबल, लकड़ी बीन रहे छात्र की करंट से मौत
विज्ञापन
शिवा (फाइल फोटो)।
- फोटो : 1
अचलगंज। बंथर गांव में घर के पास रखे ट्रांसफार्मर के बगल से निकला केबल टूटकर पास भरे पानी में गिर गया। करंट फैलने से पास में लकड़ियां बीन रहे छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बंथर गांव निवासी पुतानी यादव ने बताया कि बेटा शिवा (11) कक्षा छह का छात्र था। बृहस्पतिवार देर शाम घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के पास लकड़ी बीन रहा था। यहीं पर बिजली के पोल से निकला घरेलू कनेक्शन का केबल टूटकर पास में भरे पानी में गिर गया और करंट फैल गया। लकड़ी बीनने के दौरान शिवा का पैर पानी में गया और करंट की चपेट में आ गया। बताया कि किसी तरह बच्चे को खींचकर वहां से हटाया और निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। शिवा दो बहनों का अकेला भाई था।
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह बिजली निगम के लाइनमैन घटना स्थल पहुंचे थे और निरीक्षण करके चले गए। उधर, बिजली निगम के जेई आशुतोष तिवारी ने बताया कि केबल टूटकर गिरनेकी सूचना नहीं है। घटना की लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।