फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जूनियर वर्ग की 100, 200 और 800 मीटर दौड़ में रचित प्रथम

Wed, 07 Oct 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मौरावां। केएनपीएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक में दमखम दिखाया। जूनियर वर्ग की 100, 200 और 800 मीटर दौड़ में रचित प्रथम रहे।
विज्ञापन

केएनपीएन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कॉलेज के ही छात्र अमित प्रथम रहे। 100 मीटर में भी अमित ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर दौड़ में गणेशराम इंटर कॉलेज गुलरिहा के छात्र अंकित प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की 100, 200 और 800 मीटर दौड़ में केएनपीएन के रचित यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर में शुभम और 1500 मीटर में अनूप प्रथम रहे। जूनियर गोला फेंक में गणेशराम इंटर कॉलेज के यश साहू, डिस्कस थ्रो में बीकेएचआर इंटर कॉलेज के हर्षित साहू, लंबी कूद में एसएसवीएम इंटर कॉलेज खानपुर मवई के दिलीप कुमार और भाला फेंक में केएनपीएन के गौरव प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में केएनपीएन के आशु, 200 मीटर में सैलानी इंटर कॉलेज मिरकापुर के आदर्श कुमार, 400 मीटर में दीपांशु, 800 मीटर में आदर्श कुमार और 1500 मीटर में अजय कुमार प्रथम रहे। गोला फेंक में शिशुराज, चक्का फेंक में इमरान, भाला फेंक में अजय कुमार और लंबी कूद में शिवगोपाल पहले स्थान पर रहे।

सब जूनियर लंबी कूद में बीकेएचआर इंटर कॉलेज के छात्र शुभम प्रथम रहे। प्रधानाचार्या उषा शुक्ला ने सभी विजेता छात्रों को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed