{"_id":"6ab03618f3beeece8e0a89cd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157991-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच महीने पहले मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच महीने पहले मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
चकलवंशी। पामाखेड़ा गांव में पांच महीने पहले हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि नहीं हुई। बीमारी से मौत की बात सामने आई है।
मां रामपती ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव के पप्पू, उसकी पत्नी और भाई गोलू ने महेश (45) को पीटा था। इस मारपीट में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज भी कराया गया था और थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मारपीट के बाद से महेश की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वह लगातार बीमार रहने लगा था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। महेश की शादी नहीं हुई थी। मारपीट में उसके छोटे भाई रमेश को भी चोटें आई थीं।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह नेबताया कि महेश शराब का भी लती था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण बीमारी बताया गया है। मारपीट की घटना में विवेचना के बाद जुलाई में ही एफआर लग चुकी है।