{"_id":"6aa30a1a755830725e0cc515","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157382-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मां से विवाद के बाद नदी में कूदे छात्र का तीसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मां से विवाद के बाद नदी में कूदे छात्र का तीसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
फोटो- 9-आदित्य (फाइल फोटो)
नवाबगंज। मां से कहासुनी के बाद सई नदी में छलांग लगाने वाले छात्र का शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर नीमटीकर गांव के पास से गोताखोरों ने खोज लिया। बेटे की मौत से मां समेत परिजन बेहाल हैं।
ओगरापुर गांव निवासी अनंत कुमार ने बताया कि बेटा आदित्य (17) कक्षा 10 का छात्र था। घर में जन्माष्टमी की झांकी सजी थी। मंगलवार को आदित्य स्कूल से लौटने के बाद कपड़े धोने के लिए डाल दिए और झांकी के पास साउंड बजाने लगा। मां कांति ने उसे कपड़े धोने के लिए कहा ताे दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर बाइक से शाम सात बजे घर से निकल गया।
लोगों ने बताया था कि आदित्य ने देवरा घाट पुल से नदी में छलांग लगा दी है। उसकी बाइक और मोबाइल पुल पर ही मिला था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई थी। पीएसी की बाढ़ राहत कंपनी के साथ गंगाघाट से पांच गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी। बुधवार शाम करीब सात बजे आठ किलोमीटर जबरेला पुल तक स्टीमर से तलाश कराई, तब भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह नीमटीकर गांव के पास गोताखोरों ने उसे खोज निकाला। बेटे की मौत से मां कांती और भाई बेहाल हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है।