{"_id":"6a9339e87ad4df12320d22fb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156614-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दोस्तों के साथ घूमने निकले शटरिंग कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दोस्तों के साथ घूमने निकले शटरिंग कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फोटो-4- रविकांत (फाइल फोटो)
चकलवंशी। दोस्तों के साथ घूमने निकले शटरिंग कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथी शव घर के बाहर रखकर भाग गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
माखी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी रविकांत (23) शटरिंग का काम करता था। पिता हरिपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव के नंदी और कुलदीप के साथ बाइक से घूमने गया था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों दोस्त रविकांत को उसके दरवाजे के बाहर छोड़कर भाग गए। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार, रविकांत का गला काला था और सिर पर हल्की चोट थी। नाक से भी खून बह रहा था। रविकांत की मौत से मां नीलम, भाई विमलेश, कमलेश और बहन आशा बेहाल हैं।
परिजनों ने रविकांत के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की बात कही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी में आया है कि तीनों दोस्त गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर हाजीपुर गए थे। वहां पहले शराब पी और फिर बरकोता ड्रेन में बाढ़ के पानी में नहाने लगे। इसी दौरान रविकांत डूबने लगा। साथियों ने उसे पानी से बाहर निकाला और पहले एक चिकित्सक के पास ले गए। जब वहां से जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया, तो दोनों दोस्त रविकांत को उसके घर के बाहर छोड़कर चले गए। पुलिस ने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।