फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, पांच महिलाओं समेत छह घायल

Wed, 18 Feb 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-4- घायल महिला श्रमिकों को उठाते राहगीर। संवाद
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नसिरापुर गांव के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इससे पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों का बांगरमऊ सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बांगरमऊ से आलू की बिनाई के लिए 12 श्रमिकों को लेकर ई-रिक्शा जगटापुर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के सामने मंगलवार सुबह 8:30 बजे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलटने से बांगरमऊ के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी सुधा(40) पत्नी राजकुमार, सोनकली (42) पत्नी रामबिलास, नौनिहालगंज के राहुल (25), कस्बा टोला निवासी शम्मो(38) पत्नी अनीस, गुड़िया (50) पत्नी राजू और पटेल नगर निवासी पिंकी (35) पत्नी अशोक कुमार घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा था। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed