{"_id":"695ffcb97e46c850b60b2c94","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143154-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जूता व्यापारी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जूता व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फोटो-5- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक बृजेश के परिजन। संवाद
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार जूता व्यापारी की मौत हो गई। वह बुधवार की रात दही चौकी से तगादा कर घर लौट रहे थे। हेलमेट लगाए थे।
कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी बृजेश गुप्ता जूतों के थोक विक्रेता थे। मूलगंज में उनका शोरूम है। छोटे भाई रवि गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भाई उन्नाव में हुई जूतों की सप्लाई के बाद भुगतान लेने गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे गदनखेड़ा बाईपास के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भाई के मोबाइल से पुलिस ने घर में सूचना दी तब घटना का पता चला। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी वर्षा और बेटे प्रवीण और अखिल बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।