{"_id":"6949912f49d5aaa0c7025e14","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142278-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रधान और होमगार्ड के घर 25 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रधान और होमगार्ड के घर 25 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-23- बायें शांती बाबू, बीच में कुलदीप और दाहिने पुनीत मौर्य। संवाद
उन्नाव/चकलवंशी। अहराडंडिया की प्रधान और कोरारी कला गांव के होमगार्ड के घर से चार महीने पहले हुई करीब 25 लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों से करीब 20 लाख के जेवर और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।
माखी थाना के कोरारीकला गांव निवासी होमगार्ड सुनील सिंह कानपुर में कार्यरत हैं। 25 सितंबर को चोरों ने 18 लाख के जेवर पार कर दिए थे। इसके अलावा 24 अक्तूबर को अहराडडिया की प्रधान संगीता वर्मा के घर से सात लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चोरी हुए थे। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के घर चोरी के समय सर्विलांस टीम को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर सक्रिय मिला। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मोबाइल नंबर आसीवन थाना के पमेधिया गांव के पुनीत मौर्या का है।
एसओजी ने पुनीत से पूछताछ की तो कई खुलासे किया। उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल आसीवन के ही जखैला निवासी निखिल मौर्य, बेहटामुजावर थाना के पिडना गांव निवासी कुलदीप राठौर और शांतीबाबू रैदास को पकड़कर पूछताछ की। जांच में पता चला कि ग्राम प्रधान और होमगार्ड के घर चोरी इसी गिरोह ने किया है। निशानदेही पर 20 लाख के जेवर बरामद किए। चोरी के लिए रेकी में चोरी की बाइक और अपनी बुलेट बाइक का प्रयोग करते थे। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
सेना के सेवानिवृत्त अफसर का बेटा है घटना का मास्टरमाइंड
महंगे शौक पूरा करने के लिए अपराध की पकड़ी डगर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। चोरी की घटना में शामिल सभी चोर इंटर पास हैं। महंगे शौक ने इनको चोर बना दिया। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड सेवानिवृत्त सेना के अफसर का का बेटा है। पहली चोरी में पकड़े ना जाने पर उसने साथियों के साथ मिलकर दूसरी घटना को अंजाम दिया।
माखी थाना क्षेत्र में हुईं दोनों बड़ी चोरियों का मास्टर माइंड आसीवन के पमेधिया गांव निवासी पुनीत मौर्य के पिता सेना के सेवानिवृत्त अफसर थे। उनके निधन के बाद मां को हर महीने 69 हजार रुपये पेंशन मिलती है। पुनीत के घर में स्कॉर्पियो, बुलेट सहित अन्य गाड़ियां हैं। पिता की मौत के बाद मां ने खर्च के लिए अधिक रुपये नहीं दिए तो पुनीत खर्चीले शौक पूरे करने के लिए अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। चर्चा है कि कुछ समय पहले पुनीत के बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके इलाज में काफी रुपये खर्च हुए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है। गिरफ्तार पुनीत और निखिल मौर्य आपस में मामा-भांजे हैं, अन्य दो चोर इनके दोस्त हैं।