{"_id":"6931d901c223049d4d0a963a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141301-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कारखाने में लगी आग, 80 बोरी लइया जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कारखाने में लगी आग, 80 बोरी लइया जली
विज्ञापन
फोटो-5- लईया कारखाने में आग लगने की घटना की जानकारी देते कारखाना मालिक रमेश राठौर। संवाद
हसनगंज। मोहान कस्बा स्थित कटरा मोहल्ले में बुधवार की रात लइया (लाई) के कारखाने में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख कस्बे के लोग अग्निशमन केंद्र को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में दमकल को दो घंटे लग गए। आग से 10 बोरी चावल और 90 बोरी लइया जल गई।
हसनगंज कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी रमेश राठौर ने बताया कि उनके लइया कारखाने में बुधवार की रात 12 बजे श्रमिक पुआल जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी से पास रखी प्लास्टिक की पल्ली में आग लग गई। श्रमिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें गोदाम तक पहुंच गईं। मोहल्लेवासियों ने सबमर्सिबल से आग बुझाना शुरू किया और फायर स्टेशन को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक दमकल करीब दो घंटे बाद आई तब तक 80 बोरा लइया और 10 बोरा चावल जल गया। लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि पुआल जलाकर तापते समय चिंगारी से आग लगी थी। श्रमिकों और दमकल ने आग पर काबू पाया था। अग्निशमन अधिकारी मो. नसीम ने बताया कि दमकल देर से पहुंचने का आरोप गलत है, समय पर पहुंचकर आग बुझाई गई।