{"_id":"6916262f8bc38db1d608f9e4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-140236-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कचहरी से घर जा रहे मुंशी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कचहरी से घर जा रहे मुंशी की हत्या
विज्ञापन
फोटो-33- गोविंद यादव (फाइल फोटो)
अचलगंज (उन्नाव)। कचहरी से घर जा रहे अधिवक्ता के मुंशी की पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले हत्या कर दी गई। खोपड़ी में दाहिनी ओर किसी धारदार हथियार से हमले जैसा निशान है। गोली मार कर या किसी हथियार से हत्या की गई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम से हो पाएगी। सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। खुलासे के लिए एसओजी को लगाया है।
अचलगंज थाना के नेवरना चौकी के अजीतखेड़ा निवासी गोविंद यादव (48) सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता दिनेश चंद्र त्रिपाठी के बस्ते पर मुंशी थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कचहरी से घर जा रहे थे। उन्नाव-पड़री मार्ग पर नेवरना चौकी से पहले लालीहार स्थित शराब ठेके के पास उनकी हत्या कर दी गई। खोपड़ी फटी और लहूलुहान हालत में देख लोगों ने नेवरना चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर और घर वालों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉ. आशीष सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर शाम को उन्नाव से लौटते समय शराब ठेके के पास रुकते थे। हत्या किसने और कैसे की गई यह देख नहीं पाए। फायरिंग जैसी आवाज सुनाई दी लेकिन वहां कोई नहीं दिखा। घटना की सूचना पर रात नौ बजे एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ मधुपनाथ मिश्र पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। परिजनों ने अभी अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस संपत्ति विवाद या किसी व्यक्ति से खुन्नस में हत्या करने का शक है। जिला अस्पताल पहुंचीं पत्नी शांति, दो बच्चों में शानू और शिवम व अन्य परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
घटना के समय मार्केट थी बंद, खुला था सिर्फ शराब ठेका
सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटना के समय आसपास की मार्केट बंद हो गई थी। शराब ठेका खुला था, जिसका संचालन उनका भतीजा ही करता है। मौके पर एक और युवक नशे में मिला। उसने पहले गाेली चलने की बात बताई, बाद में बताया कि उसी दौरान एक बुलट बाइक निकल रही थी उसकी भी आवाज हो सकती है।
सीओ ने बताया कि मृतक गोविंद यादव के परिवार का युवक घटना के बाद से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि जानकारी हुई है कि कुछ समय पहले खेत में कटीले तार लगाने को लेकर विवाद हुआ था। ठेके के सामने मृतक के परिवार के लोगों के आमने-सामने खेत हैं। मृतक का भतीजा धुनारी अपने खेत में ही कैंटीन चलाता है। घटना के समय मौजूद युवक से पूछताछ की जाएगी। चर्चा यह भी है कि घटना में पड़ोसी गांव के एक हिस्ट्रीशीटर का भी हाथ हो सकता है। उसका भी पता लगाया जा रहा है। मृतक की बाइक घटनास्थल से 100 मीटर की दूर खड़ी मिली है।