{"_id":"6ac54a8c637a1f5de20ee138","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159035-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पैमाइश न होने से नाराज किसान ने तहसील गेट पर जड़ा ताला, टंकी पर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पैमाइश न होने से नाराज किसान ने तहसील गेट पर जड़ा ताला, टंकी पर चढ़ा
विज्ञापन
बांगरमऊ। मुकदमे में आदेश होने के बाद भी छह माह से जमीन की पैमाइश न होने से नाराज किसान ने मंगलवार सुबह तहसील पहुंचकर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसके बाद पेट्रोल लेकर परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। सूचना पर अधिकारी पहुंचे और किसान को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम मन्नानगरी निवासी संदीप निषाद पुत्र प्यारेलाल निषाद ने मंगलवार सुबह आठ बजे तहसील पहुंचकर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसके बाद परिसर में बनी टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह की धमकी देने लगा। सुबह का समय होने के कारण तहसील परिसर में सन्नाटा था। थोड़ी देर में कुछ कर्मचारी पहुंचे तो टंकी पर चढ़े किसान पर नजर पड़ी। सूचना मिलने पर एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पुलिस और तहसीलदार अखिलेश मौर्या समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसान को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा। किसान ने आरोप लगाया कि न्यायालय से आदेश होने के बावजूद संबंधित कानूनगो जमीन की नाप कराने में छह माह से हीलाहवाली कर रहे हैं। इससे वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। तहसीलदार अखिलेश मौर्य ने बताया कि युवक का धारा 80 के तहत जमीन संबंधी वाद चल रहा है। बाढ़ के पानी के कारण पैमाइश नहीं हो सकी थी। मंगलवार को तहसील टीम भेजकर मामले में कार्रवाई कराकर मामले का निस्तारण कर दिया गया है।