उन्नाव। राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता प्रयागराज में होनी है लेकि अभी तारीख तय नहीं है।
प्रयागराज में होने वाली राज्यस्तरीय कालीबॉल प्रतियोगिता के लिए सात बालक और तीन बालिकाओं का चयन हुआ है। ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जगह पक्की की है। बालक वर्ग में गौरव, शशांक, सार्थक, आर्यन, आदर्श, अंश और देवर्ष का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में पायल, मानवी और नेहा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खेल क्षमता, तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम में खिलाड़ियों काे अभ्यास कराया जा रहा है।