फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्लॉट बेचने के नाम पर 18 लाख की ठगी का आरोप, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कस्टोलवा निवासी शुभम बाजपेई ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि शीतलगंज निवासी शैलेंद्र, रजनीकांत और अन्य ने कस्बे के मौरावां रोड पर एक विद्यालय के पास स्थित प्लॉट बेचने की बात कही। भरोसे में आकर उसने अलग-अलग तारीखों में बैंक खाते से आरटीजीएस और चेक के माध्यम से 18 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी बैनामा टालते रहे और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने बताया कि छह अप्रैल 2026 की रात करीब आठ से नौ बजे वह शीतलगंज स्थित आनंदेश्वरी मंदिर जाते समय रास्ते में रामबाबू शुक्ला, शैलेंद्र, रजनीकांत, रजनीश शर्मा और अनुराग शुक्ला ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने रुपये भूल जाने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। किसी तरह उसने भाग कर जान बचाई। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed