फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bull Attacks Father-Son in Unnao, Son Dies While Father Seriously Injured

कानपुर: फसल बचाने गए पिता-पुत्र पर सांड का हमला, बेटे की मौत; पिता गंभीर

Sat, 12 Sep 2026 01:24 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 01:24 PM IST
सार

Kanpur News: खेत में मक्का की फसल को छुट्टा मवेशियों से बचाने गए पिता-पुत्र पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों को मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bull Attacks Father-Son in Unnao, Son Dies While Father Seriously Injured
सांड का हमला, बेटे की मौत; पिता गंभीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

माखी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी रज्जू (62) का आबादी के पास खेत है। उन्होंने खेत में मक्का की फसल बोई है। शनिवार सुबह छुट्टा मवेशी खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। मवेशियों को भगाने के लिए रज्जू अपने 30 वर्षीय बेटे जगदीश के साथ लाठी लेकर खेत पहुंचे।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मवेशियों को भगाने के दौरान एक सांड ने रज्जू पर हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए जगदीश आगे आया तो सांड ने उसके पेट में सींग मार दिया। हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bull Attacks Father-Son in Unnao, Son Dies While Father Seriously Injured
सांड का हमला, बेटे की मौत; पिता गंभीर - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

पिता-पुत्र पर सांड के हमले के बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मवेशियों को वहां से खदेड़ा और दोनों घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं रज्जू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। माखी थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed