{"_id":"6aa45fd68a78a653de00b639","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-157445-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाढ़ में डूबे ऑटो चालक का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाढ़ में डूबे ऑटो चालक का दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
फोटो-8-अमन सोनी (फाइल फोटो)
बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बृहस्पतिवार को बाढ़ के पानी में डूबे कानपुर के नारायणपुर थाना हनुमंत बिहार नौबस्ता निवासी ऑटो चालक अमन सोनी (26) का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। वह 30 अगस्त को ननिहाल आया था।
मामा राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अमन ममेरे भाई कृष्णा (12) के साथ जयराजमऊ में बाढ़ का पानी देखने गया था। जयराजमऊ-पसनिया खेड़ा मार्ग पर पुलिया पर पैर फिसलने से वह 20 फीट गहरे पानी में बह गया। कृष्णा ने परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा समेत पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने शुक्रवार सुबह जाल डालकर पुलिया से करीब 400 मीटर दूर शव खोज निकाला।
अमन की शादी तीन साल पहले हुई थी। अमन चार भाइयों रमन, दीपक और दीपांशु में सबसे बड़ा था। पति की मौत की सूचना से पत्नी नैंसी, नानी सूरजबली समेत अन्य परिजन बेहाल है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।